Neet परीक्षा से जुड़े ऐसे सवाल जो आपके मन में भी आ सकते जानिए उनके जवाब-
नीट के लिए 12वीं में न्यूनतम प्रतिशत
मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश के साथ 12वीं पास करने वाले नीट एग्जाम दे सकते हैं। लेकिन एक शर्त मार्क्स की भी है। नीट यूजी के लिए क्लास 12 में कम से कम 50 फिसदी अंक (PCB मिलाकर, जेनरल और सामान्य EWS कैटेगरी के लिए) होने चाहिए। ओबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग व अन्य पिछड़ी जातियों के उम्मीदवारों के लिए कक्षा 12 पीसीबी में न्यूनतम अंक 40% निर्धारित है।
NEET 2025: नीट में उम्र सीमा क्या है?
नीट यूजी एग्जाम के लिए एज लिमिट मिनिमम 17 साल है। यानी जिस साल आपको मेडिकल में एडमिशन लेना है, उस साल 31 दिसंबर से पहले स्टूडेंट की उम्र कम से कम 17 साल होनी चाहिए। नीट में अपर एज लिमिट की कोई पाबंदी नहीं है। 17 के बाद आप किसी भी उम्र में नीट यूजी परीक्षा दे सक
NEET UG 2025: क्या विदेश में मेडिकल पढ़ने के लिए नीट जरूरी है?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) और एनटीए नीट बुलेटिन में दी गई जानकारी के अनुसार, अगर कोई भी भारतीय नागरिक या OCI कार्ड होल्डर (ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया) विदेश जाकर वहां के किसी मेडिकल कॉलेज/ संस्थान में मेडिकल की पढ़ाई करना चाहता है, तो भी उसे नीट यूजी क्वालिफाई करना होगा।
NEET Application Form: नीट का फॉर्म कैसे भरा जाता है?
नीट एप्लिकेशन फॉर्म में एग्जाम सिटी च्वाइस भरने का एक तरीका है जो एनटीए ने बताया है। 2024 नीट नोटिफिकेशन में NTA ने बताया था कि-
कैंडिडेट्स दो शहरों का ऑप्शन चुन सकते हैं जो उनके लिए सुविधाजनक हों (लिस्ट नीट 2025 नोटिफिकेशन के साथ जारी होगी)।
ये दोनों शहर उस राज्य में होने चाहिए जहां का आपका स्थायी पता है या वर्तमान पता है।
अगर आप दो से कम शहरों का विकल्प चुनते हैं, तो एनटीए के पास किसी दूसरे एक-दो या ज्यादा शहर के नाम जोड़ने का अधिकार रहेगा।
अगर आपके द्वारा चुने गए शहर में सेंटर पर संबंधित क्षेत्रीय भाषा में एक निश्चित न्यूनतम संख्या से कम कैंडिडेट्स रहते हैं, तो आपका सेंटर किसी और शहर में अलॉट हो सकता है।
कैंडिडेट्स निवास स्थान वाला शहर या पड़ोसी शहर (अपने ही राज्य में) चुन सकते हैं (बहुत दूर के नहीं)। अगर आप गलती से गलत सेलेक्शन करते हैं, तो एनटीए जिम्मेदार नहीं होगा।
NEET UG 2025: किस राज्य में कौन सी भाषा दे सकते हैं नीट
असम- अंग्रेजी और असमिया
पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और अंडमान-निकोबार- अंग्रेजी और बंगाली
गुजरात, दमन दीव, दादर नागर हवेली- अंग्रेजी और गुजराती
कर्नाटक- अंग्रेजी और कन्नड़
केरल और लक्षद्वीप- इंग्लिश और मलयालम
महाराष्ट्र- अंग्रेजी और मराठी
ओडिशा- इंग्लिश और उड़िया
पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली NCR- इंग्लिश और पंजाबी
तमिलनाडु, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार- इंग्लिश और तमिल
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना- इंग्लिश और तेलुगू
पूरे भारत में- इंग्लिश, हिन्दी और उर्दू
नीट परीक्षा में क्या बदलाव किए गए हैं?
नीट यूजी क्वेश्चन पेपर से सेक्शन B हटा दिया गया है। नीट 2025 से स्टूडेंट्स को ऑप्शनल सवाल नहीं मिलेंगे। उन्हें सभी सवालों के उत्तर देने होंगे। विकल्प खत्म कर दिया गया है, जिसे कोविड-19 के दौरान शुरू किया गया था।
MBBS का फुल फॉर्म क्या होता है?
नीट यूजी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में आपको कुछ एब्रिविएशन मिलेंगे। इनमें से कुछ आप अक्सर सुनते बोलते भी होंगे। एक सबसे पॉपुलर है एमबीबीएस। ऐसे ही कुछ मेडिकल यूजी कोर्सेस के फुल फॉर्म-
BAMS- बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसीन एंड सर्जरी
BSMS- बैचलर ऑफ सिद्धा मेडिसीन एंड सर्जरी
BUMS- बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसीन एंड सर्जरी
MBBS- बैचलर ऑफ मेडिसीन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी
BDS- बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी
NEET UG 2025: नोटिफिकेशन कहां मिलेगा?
नीट यूजी नोटिफिकेशन 2025 PDF फॉर्मेट में एनटीए द्वारा जारी किया जाएगा। नीट का नोटिफिकेशन एनटीए ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर मिल जाएगा। जबकि नीट यूजी 2025 इन्फॉर्मेशन बुलेटिन PDF (डिटेल्ड) एनईईटी वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपलोड होगा।
NEET 2025: ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
नीट यूजी 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in
नीट पीजी 2025 ऑफिशियल वेबसाइट- nbe.edu.in या natboard.edu.in
नीट यूजी और नीट पीजी में अंतर
नीट के नाम से भारत में दो एंट्रेंस एग्जाम्स होते हैं- यूजी और पीजी। जैसे NEET UG की परीक्षा यूजी मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन के लिए होती है। इसके लिए 12वीं पास मिनिमम क्वालिफिकेशन लेवल है। वैसे ही NEET PG की परीक्षा एमडी, एमएस जैसे पीजी मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन के लिए होता है। इसके लिए एमबीबीएस या बीडीएस या कोई और संबंधित यूजी मेडिकल कोर्स न्यूनतम अहर्ता होती है।